मेरठ में आबूलेन व्यापार संघ के पहले चुनाव: 211 व्यापारी करेंगे मतदान, आकाश खन्ना और प्रदीप गुप्ता के पैनल में होगी टक्कर।

0
9d24aa15-2ad6-46b7-bd97-072b96235b45_1745999453989-660x330

आबूलेन व्यापार संघ में पहली बार मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चुनाव हो रहा है। दास मोटर परिसर में चल रही मतदान प्रक्रिया में 211 व्यापारी हिस्सा लेंगे। इस बार सात मुख्य और आठ मंत्री पदों के लिए मतदान हो रहा है।

 

चुनाव में आकाश खन्ना और प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व वाले दो पैनल आमने-सामने हैं। आकाश खन्ना का पैनल व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दे रहा है। वहीं प्रदीप गुप्ता का पैनल व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रहा है।

मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। आबूलेन व्यापार संघ में अब तक सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन होता रहा है। इस बार मीडिया प्रभारी पद पर सचिन रस्तोगी निर्विरोध चुने गए हैं।

नए चुने गए पदाधिकारी व्यापार संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक सुविधाओं में सुधार और व्यापार संघ की भूमिका को मजबूत करना प्रमुख मुद्दे हैं।

यह रहे पैनल के प्रत्याशी

पद आकाश पैनल प्रदीप पैनल

अध्यक्ष आकाश खन्ना प्रदीप गुप्ता

महामंत्री राजवीर सिंह मुकुल त्यागी

कोषाध्यक्ष गौरव सेठ चितवन अरोड़ा

उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,रमेश चौधरी संजयकुमार,सुमितअहूजा

उपमहामंत्री विशाल अग्रवाल निखिल अरोडा

संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी आसिफ अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *