“भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर वियतनाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, हुआ भव्य स्वागत समारोह”

0
untitled-design-2025-05-02t162255-1746183391-e1746246700657-660x330
हनोई: भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अब वियतनाम पहुंच गए हैं, जहां इन्हें 2 से 21 मई तक चलने वाले शांति, करुणा और सद्भाव के पवित्र समारोह में रखा जाएगा। भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों के साथ केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू भी शुक्रवार को वियतनाम पहुंचे और उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए वियतनाम पहुंच गया हूं। वियतनाम सरकार और वियतनाम बौद्ध संघ द्वारा भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। ये पवित्र अवशेष संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस समारोह के लिए 2 से 21 मई 2025 तक वियतनाम में रहेंगे।”

 

भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों को संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस समारोह के लिए 2 से 21 मई 2025 तक वियतनाम में रखा जाएगा। भारत से रवाना हो रहे भगवान बुद्ध के अवशेषों के दौरान भी किरन रिजिजू ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वियतनाम ले जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह एक ऐसा अनुभव है जो आत्मा को छू जाता है। शांति, करुणा और सद्भाव की इस पवित्र यात्रा में आदरणीय भिक्षुओं, श्री कांडुला दुर्गेश जी, पर्यटन, संस्कृति और संस्कृत मंत्री, आंध्र प्रदेश और अन्य अधिकारियों के साथ शामिल हुआ। पवित्र अवशेष संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस समारोह के भाग के रूप में 2 से 21 मई 2025 तक वियतनाम में रहेंगे।”

इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन ने जताया आभार

वहीं इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन ने एक पोस्ट में कहा, “भारतीय प्रतिनिधिमंडल और वियतनामी संघ के नेताओं के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें भारत से आए पवित्र बुद्ध अवशेषों का सार बताया गया। श्री किरेन रिजिजू ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों की ओर से एक सार्थक संदेश दिया। वियतनाम सरकार ने इसे लाने के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *