गाजीपुर के औंड़िहार-सारनाथ रूट पर डेमू ट्रेन सेवा शुरू, 31 जुलाई तक चलेगी रोजाना स्पेशल ट्रेन, इसमें 8 कोच होंगे

0
05e0552a-3204-4c8e-9d4d-3fb4309021ba_1746849236545-e1746854903161-587x330
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए औंड़िहार और सारनाथ के बीच विशेष डेमू ट्रेन सेवा शुरू की है। यह सेवा 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन में 8 डेमू कोच लगाए जाएंगे।

 

ट्रेन संख्या 05163 औंड़िहार से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह सिधौना रामपुर से 12:43 बजे, रजवारी से 12:53 बजे और कादीपुर से 1:04 बजे होते हुए सारनाथ 1:20 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05164 सारनाथ से दोपहर 1:50 बजे चलेगी। यह कादीपुर से 2:02 बजे, रजवारी से 2:10 बजे और सिधौना रामपुर से 2:17 बजे होते हुए औंड़िहार 2:35 बजे पहुंचेगी। यह सेवा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *