उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा में एक दिन में मिले 45 नए कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 102 हुई; एक मरीज अस्पताल में भर्ती, बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में जारी 

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में इलाज के लिए जाते मरीज।

स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 45 नए मरीजों की पुष्टि की। इस साल एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक है। होम आइसोलेशन और अस्पताल से अब तक छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

नए संक्रमित मरीजों में से 44 का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। एक मरीज निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। नए मरीजों में तीन परिवार के 10 से अधिक सदस्य संक्रमित हैं। 18 साल से कम उम्र के भी तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला।

11 दिनों में 108 मरीज जिले में पिछले 11 दिनों में 108 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 102 सक्रिय मरीज हैं। इन मरीजों में से 54 मरीज पुरुष और इतने ही महिलाएं हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच नहीं की गई है। जिला निगरानी अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज भी गंभीर नहीं है, बल्कि एहतियात के लिए मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहा है। होम आइसोलेशन में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी सक्रिय मरीजों पर निगरानी की जा रही है।

बनाया गया आइसोलेशन वार्ड कोविड के लिए जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। दूसरी ओर जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। नमूनों की जांच चाइल्ड पीजीआई में हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button