उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अधिकारियों को बुलाकर विधायक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

  • बरसात में जनता को न हो कोई परेशानी : डा. नीरज बोरा
  • जलभराव और सीवर की समस्या के निदान हेतु बनाएं कार्ययोजना

लखनऊ। बरसात से पूर्व जलभराव समस्या के निदान को लेकर विधायक डा. नीरज बोरा ने बुधवार को नगर निगम जोन तीन के अधिकारियों के साथ बैठक की। पुरनिया स्थित अपने कार्यालय में हुई बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों को नालियों की सफाई, सीवर सफाई और कूड़ा उठान आदि के लिए कार्य योजना बनाकर संपादित करने के निर्देश दिये।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि प्रतिवर्ष बरसात के दौरान विभिन्न वार्डों में जलभराव, सीवर चोक आदि की समस्या आती है और महामारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जनता को परेशानी न हो इसके लिए जरुरी है कि समय रहते नियंत्रण के प्रभावी उपाय किये जायें। निगम अधिकारियों द्वारा संसाधनों की सीमित उपलब्धता का हवाला दिये जाने पर विधायक डा. बोरा ने नगर आयुक्त से बात कर जोन तीन को अतिरिक्त जेटिंग मशीन, पम्प, शक्शन मशीन और सुपर शाकर दिये जाने के निर्देश दिये साथ ही मौजूदा परिस्थितियों में कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाने की बात कही। विधायक डा. बोरा ने कृष्ण लोक कालोनी, तिरंगा चौराहा, नंदा फार्म आदि विभिन्न चिन्हित स्थानों की ओर भी नाला सफाई आदि कार्य त्वरित गति से कराये जाने के निर्देश दिये।बैठक में नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, अधिशासी अभियंता संजय पाण्डेय, सहायक अभियंता विनोद चन्द्र पाठक, जोनल सेनेटरी आफिसर जितेन्द्र गाँधी, सुएज इण्डिया के जोनल इंचार्ज मनोज तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button