उत्तर प्रदेशराज्य

शारदा नदी का जलस्तर 218.10 मीटर तक पहुंचा, खतरे के निशान से अब भी नीचे 

पीलीभीत में शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर 218.10 मीटर हो गया है, जबकि खतरे का निशान 221.70 मीटर तय है। इस समय नदी में 19,584 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है।

जिले की अन्य नदियों की स्थिति सामान्य है। देवहा नदी का जलस्तर 188.67 मीटर है, जो खतरे के स्तर 192.00 मीटर से नीचे है। वहीं, नानक सागर, खखरा, खन्नौत और कटना नदियों में फिलहाल जल प्रवाह नहीं है।

सोमवार को जिले में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब तक कुल 62 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। शारदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

हर साल बरपाती है शारदा नदी कहर
पूरनपुर क्षेत्र से बहने वाली शारदा नदी हर वर्ष बाढ़ के दौरान ट्रांस शारदा इलाके के किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन जाती है। बाढ़ की स्थिति बनने पर लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित टापुओं की ओर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button