राष्ट्रीय

देशभर में दर्ज 115 मामलों के छह साइबर ठग गिरफ्तार, इस तरह देते थे लोगों को झांसा

रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ देशभर के 115 थानों में शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें रायपुर में 1.43 करोड़ की ठगी शामिल है। ये ठग बैंक खाते बेचकर या उपलब्ध करवाकर ठगी करते थे, जिसके बदले उन्हें 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

HighLights

  1. रायपुर पुलिस ने छह साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
  2. शेयर ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी
  3. आरोपियों के खिलाफ 115 थानों में मामले दर्ज

 शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफा और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के छह आरोपितों को रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इनमें मध्य प्रदेश के इंदौर से पूनमचंद्र वर्मा, कल्लू मंसूरी, सीहोर से जयंत अहिरवार, पन्ना से सुहैल अहमद और छिंदवाड़ा से शोएब अख्तर शामिल हैं। आरोपितों के खिलाफ देशभर के 115 थानों और साइबर सेलों में शिकायतें दर्ज हैं। आरोपितों ने रायपुर में अकेले 1.43 करोड़ की ठगी की है।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

साइबर पुलिस के अनुसार आरोपित ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे या फिर अपने खातों को बेच देते थे। प्रत्येक खाते के बदले उन्हें 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। साइबर रेंज के आइजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन आरोपितों को मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है और रेंज साइबर पुलिस द्वारा दर्ज अपराधों की तकनीकी जांच की जा रही है। आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियों की संभावना है।

कैसे खुली ठगों की पोल?

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में राहुल कुमार से 46 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। तकनीकी जांच में इंदौर के पूनम और कल्लू को गिरफ्तार किया गया। इनके खातों पर 26 थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज पाई गई। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में विरल कुमार पटेल से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी की गई।

मुख्य आरोपित विपुल पाटने को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने यूनिक इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खाते खोलकर ठगी की रकम हासिल की थी। उसके खातों से जुड़े 69 थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। पंडरी थाना में दर्ज प्रकरण में अंचित कुमार सिन्हा से 30 लाख की ठगी की गई। आरोपित शोएब अख्तर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसएस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के जरिए धोखाधड़ी की। आरोपित से जुड़े खातों पर 16 थानों में शिकायतें दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button