खेल

INDW vs SLW 5th T20I Highlights: भारतीय टीम ने श्रीलंका को किया क्‍लीन स्‍वीप, मिशन वर्ल्‍ड कप की ओर बढ़ाया कदम

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 5 मैचों की टी20 सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए 5वें टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 15 रन से हराया। अगले साल टी20 विश्‍व कप खेला जाना है। भारतीय टीम इसकी तैयारी में जुटी हुई है।

 टी20 विश्‍व कप 2026 की तैयारी में जुटी भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज पर 5-0 से कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को 15 रन से जीता। हरमन मुकाबले की हीरो रहीं। वहीं शेफाली वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

30 Dec 202510:50:56 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: अवॉर्ड इस प्रकार हैं

कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले में अर्धशतक लगाया। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

30 Dec 202510:24:16 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत ने 5-0 से जीती सीरीज

भारतीय टीम ने श्रीलंका को 5 मैचों की सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया। मंगलवार को खेले गए आखिरी टी20 में भारत ने श्रीलंका को 15 रन से हराया। भारतीय महिलाएं अगले साल होने वाले टी20 विश्‍व कप की तैयारी में जुटी हुई हैं।

30 Dec 202510:15:53 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: बैक टू बैक विकेट

मुकाबले में भारतीय टीम की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर कौशानी नुत्यांगना (1) रन आउट हुईं। इसके बाद स्‍नेहा राणा की गेंद पर हर्षिता समरविक्रमा ने हरलीन को कैच थमा दिया। उन्‍होंने 9 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए।

30 Dec 202510:11:24 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत की वापसी

आधी श्रीलंका टीम पवेलियन लौट चुकी है। 17वें ओवर में श्रीचरणी ने हसनी परेरा को बोल्‍ड किया। हसनी परेरा ने 42 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली।इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 1 सिक्‍स भी लगाया।

30 Dec 202510:01:13 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: हसनी परेरा ने लगाया अर्धशतक

हसनी परेरा ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। टी20 इंटरनेशनल में यह उनका पहला अर्धशतक है। श्रीलंका को अगर जीत दर्ज करनी है तो परेरा को अंत तक बल्‍लेबाजी करनी होगी।

30 Dec 20259:56:48 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

श्रीलंका का चौथा विकेट गिर चुका है। वैष्णवी शर्मा ने कविशा दिलहारी को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 1 चौके की मदद से 5 गेंदों पर 4 रन बनाए। मुकाबले में भारत की वापसी होती नजर आ रही है।

30 Dec 20259:54:42 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

दीप्ति शर्मा ने नीलाक्षिका सिल्वा को LBW आउट किया। इसके साथ ही वह विमंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। अब उनके 133 मुकाबलों में 152 विकेट हो गए हैं। वहीं सिल्‍वा ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए।

30 Dec 20259:31:15 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: विकेट को तरसी भारतीय गेंदबाज

श्रीलंका का पहला विकेट जल्‍दी गिरने के बाद हसनी परेरा और इमेशा दुलानी ने पारी को संभाला। इमेशा दुलानी अर्धशतक की ओर बढ़ रही हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।

30 Dec 20258:54:53 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: श्रीलंका की खराब शुरुआत

176 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका की कप्‍तान चमारी अथापथु का शानदार कैच लिया। चमारी अथापथु ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए।

30 Dec 20258:52:17 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: श्रीलंका को चाहिए 176 रन

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं। अरुंधति रेड्डी ने 11 गेंदों पर नाबाद 27 रन की पारी खेली। स्‍नेहा राण ने नाबाद 8 रन बनाए।

30 Dec 20258:25:49 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत को लगा 7वां झटका

अमनजोत के बाद कप्‍तान हरमनप्रीत कौर भी पवेलियन लौट चुकी हैं। उन्‍होंने 43 गेंदों पर 68 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान भारतीय कप्‍तान ने 9 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया। कविशा दिलहारी ने उन्‍हें बोल्‍ड किया।

30 Dec 20258:22:32 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत को लगा छठा झटका

भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। अमनजोत कौर ने 18 गेंदों पर 21 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 1 सिक्‍स भी लगाया। उनके और कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के बीच छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई।

30 Dec 20258:14:45 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: T20Is में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाली भारतीय

  • 33- स्मृति मंधाना
  • 17- मिताली राज
  • 16 – हरमनप्रीत कौर*
  • 14 – जेमिमा रोड्रिग्स
  • 14- शेफाली वर्मा
30 Dec 20258:10:18 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: हरमन की फिफ्टी

भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। एक छोर से जहां विकेट गिर रहे हैं तो हरमन दूसरा छोर संभाले हुए हैं। विश्‍व कप से पहले हरमन की फॉर्म में वापसी भारत के लिए अच्‍छी खबर है।

30 Dec 20257:57:37 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: आधी भारतीय टीम लौटी पवेलियन

ब्रेक के बाद भारतीय टीम को 5वां झटका लगा। कप्‍तान चमारी अथापथु ने दीप्ति शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। दीप्ति ने 8 गेंदों पर 7 रन की धीमी पारी खेली।

30 Dec 20257:43:34 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत को लगा चौथा झटका

64 रन पर भारत के चार विकेट चुके हैं। ऋचा घोष के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। कप्‍तान चमारी अथापथु  ने उन्‍हें अपने जाल में फंसाया। ऋचाा ने 6 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका भी लगाया।

30 Dec 20257:31:45 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: हरलीन हुईं आउट

भारत का तीसरा विकेट गिर चुका है। हरलीन देयोल ने 11 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 2 चौके लगाए।  रश्मिका सेव्वांडी ने उन्‍हें बोल्‍ड किया।

30 Dec 20257:22:21 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: डेब्‍यू में नहीं चमकी कमलिनी

27 के स्‍कोर पर भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। डेब्‍यू मैच खेल रहीं जी कमलिनी का बल्‍ला नहीं चला। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 12 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। कविशा दिलहारी ने उन्‍हें LBW आउट किया।

30 Dec 20257:07:54 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत को लगा पहला झटका

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही शेफाली वर्मा कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 6 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए।

30 Dec 20257:05:14 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: शेफाली और कमलिनी मैदान पर

भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। शेफाली वर्मा और जी कमलिनी बल्‍लेबाजी करने मैदान पर आ चुकी हैं। कमलिनी आज अपने डेब्‍यू मैच खेल रही हैं। वहीं स्‍मृति मंधाना को आराम दिया गया है।

30 Dec 20256:40:55 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत ने किए 2 बदलाव

भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान कहा, आज हमारी टीम में दो बदलाव हैं। स्मृति मंधाना और रेणुका आराम दिया गया है। कमलिनी डेब्यू करने जा रही हैं और स्नेह राणा की वापसी हुई है।

30 Dec 20256:39:06 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेववंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा।

30 Dec 20256:38:15 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारत की प्‍लेइंग 11

शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।

30 Dec 20256:37:00 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: श्रीलंका ने किए 2 बदलाव

श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं। इनोका राणावीरा और मलकी मदारा की टीम में वापसी हुई है। मलशा शेहानी और काव्या कविंदी को बाहर बैठाया गया है।

30 Dec 20256:33:04 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: टॉस अपडेट

श्रीलंका की कप्‍तान चमारी अथापथु  ने टॉस जीता है। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय महिला टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतरेगी।

30 Dec 20256:26:08 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

चमारी अथापथु (कप्‍तान), कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), हसनी परेरा, इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, मालशा शेहानी, काव्या कविंदी, निमाशा मधुशानी, मल्की मदारा, शशिनी गिम्हानी, विश्मी गुणरत्ने, इनोका राणावीरा।

30 Dec 20256:24:33 PM

INDW vs SLW 5th T20I Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम

ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, जेमिमा रोड्रिग्स, जी कमलिनी, क्रांति गौड़, स्नेह राणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button