व्यवसाय

5 साल में किन Small Cap Funds ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, कितना हुआ निवेशकों को फायदा; यहां जानें सब

म्यूचुअल फंड में निवेश करना लोगों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि इसके तहत आप अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। इन फंड्स की विशेषताएं और लाभ भी अलग-अलग होते हैं। आप अपने सहूलियत और पसंद के हिसाब से फंड चुन सकते हैं। आज हम म्यूचुअल फंड के ही एक टाइप, स्मॉल कैप फंड के बारे में बात करने वाले हैं। इसके साथ ही जानेंगे कि 5 साल में किस स्मॉल कैप फंड ने सबसे ज्यादा रिटर्न (Top Small Cap Funds) दिया है।

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड के तहत आप कई तरह के अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। ये फंड आपको अलग-अलग तरह से फायदा देते हैं। म्यूचुअल फंड को मुख्य तौर पर तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड शामिल हैं।

आज हम खास तौर पर स्मॉल कैप फंड के बारे में बात करेंगे। सबसे पहले जानेंगे कि स्मॉल कैप फंड क्या है और किस स्मॉल कैप फंड ने 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है?

क्या होता है Small Cap Fund?

स्मॉल कैप फंड मुख्य तौर पर छोटी कंपनियों या स्मॉल कैप कंपनियों की इक्विटी और उससे संबंधित स्कियोरिटीज पर निवेश करता है। स्मॉल कैप कंपनी वे है, जिन्हें 251 वां या उससे कम रैंक दिया जाता है। इन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5000 करोड़ रुपये कम हो सकता है।

Small Cap Fund में निवेश का लाभ

क्योंकि ये कंपनी मौजूदा समय में छोटी होती है इसलिए इसमें भविष्य में ज्यादा विकास होने की संभावना होती है। हालांकि इन कंपनियों में निवेश करने पर रिस्क भी ज्यादा है। अब चलिए उन स्मॉल कैप फंड्स की बात करते हैं, जिन्होंने पिछले 5 साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया।

5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

Name AUM Expense Ratio CAGR 5Y
क्वांट स्मॉल कैप फंड 30169.7063 0.77 30.14082084
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड 68571.851 0.63 27.65221078
बंधन स्मॉल कैप फंड 18173.8513 0.42 27.32862991
इन्वेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड 8999.3331 0.4 26.9973826
एडेलवाइस स्मॉल कैप फंड 5330.1713 0.43 25.6057984
HDFC स्मॉल कैप फंड 38020.3127 0.67 25.35470112
HSBC स्मॉल कैप फंड 16202.8301 0.64 25.1562594
टाटा स्मॉल कैप फंड 11409.73688 0.34 24.83695578
केनरा रोब स्मॉल कैप फंड 13060.3702 0.46 24.63660162
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड 1981.5898 0.53 24.39765879

यह ध्यान रखें कि ये जरूरी नहीं है कि जिस फंड ने बीते समय अच्छा रिटर्न दिया हो वे आगे भी बेहतर रिटर्न दें। आप अपने फंड का चयन सोच-समझकर ही करें।

(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button