राजनीति

AAP नेताओं ने BJP की सद्बुद्धि के लिए राजघाट पर की प्रार्थना, फर्जी वीडियो विवाद को लेकर साधा निशाना

आप नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म की आड़ में झूठे वीडियो चलाकर आम आदमी पार्टी को बदनाम कर रही है और देश में सौहार्द बिगाड़ रही है। संजय सिंह ने पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए फर्जी वीडियो बनाने का आरोप लगाया। कुलदीप कुमार ने फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने की मांग की।

HighLights

  1. आप नेताओं ने राजघाट पर भाजपा की सद्बुद्धि मांगी।
  2. भाजपा पर झूठे वीडियो से सौहार्द बिगाड़ने का आरोप।
  3. संजय सिंह ने पंजाब में धार्मिक उन्माद का आरोप लगाया।

आप नेताओं ने शनिवार को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर भारतीय जनता पार्टी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी दिल्ली सरकार में विधायक एवं मंत्री धर्म की आड़ में आजकल जिस प्रकार से झूठे वीडियो चलाकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की राजनीति कर रहे हैं, हम उनकी सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं।

भाजपा इस प्रकार की घटिया और धर्म की राजनीति से बाज़ आए। प्रार्थना कार्यक्रम में प्रदेश सौरभ भारद्वाज के साथ पार्टी के विधायक जरनैल सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, विधायक प्रेम कुमार चौहान, निगम पार्षद पंकज गुप्ता, निगम पार्षद सारिका चौधरी एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

वहीं ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए फर्जी वीडियो बनाकर गुरुओं का अपमान किया है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संजय सिंह ने कहा कि यह फर्जी वीडियो सिर्फ दिल्ली के भाजपा नेताओं ने ही प्रसारित नहीं किया, बल्कि इनके राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी फर्जी वीडियो को ट्वीट किया।

भाजपा ने सुनियोजित साजिश के तहत पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने के उद्देश्य से आतिशी के नाम पर एक झूठा वीडियो देश भर में फैलाया। सिख समाज अपने उपर तमाम अत्याचार बर्दाश्त कर सकते हैं। लाठी-मुकदमें, जेल बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन अपने गुरुओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद भाजपा सिख गुरुओं की बेअदबी को लेकर पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। इसलिए स्पीकर को चाहिए कि कपिल मिश्रा की सदस्यता तत्काल रद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा सत्र के पांच दिन बर्बाद कर दिए।

उन्होंने कहा कि इसमें दिल्ली की कानून-व्यवस्था, प्रदूषण, गंदे पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा ने इससे ध्यान भटकाने के लिए फर्जी वीडियो बनाकर प्रसारित कर लोगों की भावनाओं का आहत किया। इसलिए भाजपा नेताओं द्वारा प्रसारित वीडियो को भी डिलिट कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button