मनोरंजन

दुनिया की महान 250 फिल्मों में शुमार हुई धुरंधर, कमाई के अलावा इस मामले में बनाया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। अब ये स्पाई थ्रिलर आईएमडीबी की तरफ से चयनित दुनिया की महान 250 फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। आइए जानते हैं कि इसमें धुरंधर का स्थान कौन सा है।

HighLights

  1. धुरंधर ने कर दिया और कारनामा
  2. आईएमडीबी की महान मूवीज में हुई शुमार
  3. लिस्ट में शामिल हैं ये लोकप्रिय फिल्में

 फिल्म धुरंधर ने कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा दुनियाभर में भी अपनी जोरदार कमाई का डंका बजाया है। अब इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर दर्ज कर ली है। निर्देशक आदित्य धर की इस मूवी का नाम इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी  की टॉप रेटेड महान 250 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने इस तरह से एक और बड़ा कारनामा करके दिखा दिया है। सिर्फ धुरंधर ही नहीं इस लिस्ट में अन्य बॉलीवुड फिल्मों के नाम भी शामिल हैं, जिनके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

धुरंधर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

आईएमडीबी की तरफ से हाल ही में 250 सबसे अच्छी फिल्मों की सूची को अपडेट किया गया है, जिसको IMDb एल्गोरिदम के अनुसार तय किया जाता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तहत तमाम फिल्म इंडस्ट्री की मूवीज के नाम शामिल रहते हैं। रणवीर सिंह स्टारर धुरधंर इस लिस्ट में शामिल होने वाली नई फिल्म बनी है, जो सूची में 250वें पायदान पर बनी हुई है।

dhurandhar day 52 collection (1)

धुरंधर के लिए ये एक बड़ा कामयाबी है। गौर किया जाए धुरंधर की आईएमडीबी रेटिंग की तरफ तो वह 8.5/10 है, जो ये बताने के लिए काफी है कि सिर्फ कमर्शियल तौर पर ही नहीं बल्कि अपनी शानदार कहानी की बदौलत धुरंधर हर किसी की फेवरेट बनी है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली धुरंधर अब आईएमडीबी रेटिंग में भी अव्वल निकली है और हिंदी सिनेमा का नाम रोशन कर रही है।

DHURANDHAR (4)

आपको बता दें कि कमाई के मामले में अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने करीब 890 करोड़ के आस-पास का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी का कुल कलेक्शन 1335 करोड़ के पार पहुंच गया है।

धुरंधर के अलावा ये मूवीज भी आईएमडीबी की सूची

आईएमडीबी की 250 सबसे अच्छी फिल्मों की लिस्ट में सिर्फ धुरंधर ही नहीं बल्कि इसके ऊपर अजय देवगन की दृश्यम और लिस्ट में 246वें पायदान पर निर्देशक अनुराग कश्यप की कल्ट क्लासिक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का नाम शामिल है। इसके अलावा इस सूची में दंगल भी मौजूद है। बता दें कि पहले स्थान पर हॉलीवुड की आइकॉनिक मूवी द शॉशैंक रिडेम्प्शन का नाम स्थापित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button