अंतर्राष्ट्रीय

2026 की GDP ग्रोथ में US से आगे निकला भारत, एलन मस्क बोले- ‘बदल रहा पावर बैलेंस’; निर्मला सीतारमण क्या बोलीं?

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक वैश्विक जीडीपी वृद्धि में भारत अमेरिका से आगे निकल रहा है। एलन मस्क ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस डाटा का हवाला देते हुए भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति पर जोर दिया।

HighLights

  1. 2026 तक भारत वैश्विक जीडीपी वृद्धि में अमेरिका से आगे।
  2. एलन मस्क ने भारत की आर्थिक तरक्की पर टिप्पणी की।
  3. निर्मला सीतारमण ने भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति पर जोर दिया।

 31 जनवरी को वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया।

इस पोस्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) को क्रेडिट देते हुए जारी की गई एक रिपोर्ट थी, जिसमें बताया गया कि ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP Growth) में भारत, अमेरिका से आगे निकल गया है।

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स की पोस्ट को री-शेयर किया और लिखा, ‘सत्ता का संतुलन बदल रहा है।’

Elon Musk on India GDP

अमेरिका से आगे निकला भारत

IMF की रिपोर्ट में 2026 में ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में योगदान के मामले में भारत को अमेरिका से आगे बताया गया है। दुनिया भर में होने वाले अनुमानित विस्तार में भारत का हिस्सा 17% है, जबकि अमेरिका 9.9% पर है।

आईएमएफ की जारी की गई रिपोर्ट में चीन सबसे आगे है। 2026 में चीन की जीडीपी ग्रोथ 26.6% बताई गई है, जिसका मतलब है कि ये दोनों एशियाई अर्थव्यवस्थाएं मिलकर अब ग्लोबल GDP ग्रोथ का 43.6% हिस्सा चला रही हैं।

एलन मस्क भारत की तरक्की पर करीब से नजर रख रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार मिल चुके हैं और भारत में अपनी कंपनी के लिए बेहतर जगह की तलाश कर रहे हैं।

निर्मला सीतारमण ने दोहराई मस्क की बात

बजट 2026 पर यूथ डायलॉग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलन मस्क के पोस्ट को लेकर अपनी बात रखी। वित्त मंत्री ने कहा, ‘एलन मस्क IMF के डाटा का हवाला देते हुए कहते हैं ‘वाह, क्या यह सच है।’

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ‘ग्लोबल GDP ग्रोथ में चीन का योगदान 26% है। भारत का योगदान 17% है। कुल मिलाकर, ग्लोबल GDP ग्रोथ का 43% इन दोनों इकोनॉमी से आता है।

खत्म कर देंगे भारत और चीन के बीच का गैप

वित्त मंत्री ने आगे कहा, ‘लेकिन भारत के विपक्ष को भी यह समझना चाहिए कि यह उस तरह की ताकत है जो भारत ने अब हासिल की है। चीन के बाद दूसरे नंबर पर, गैप बड़ा हो सकता है, 26 और 17, लेकिन हम इसे पाट देंगे।’

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ‘लेकिन हमें यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि, एक बड़ी इकोनॉमी के साथ, जो बिल्कुल हमारे पड़ोस में है, हम ग्लोबल GDP ग्रोथ में 43% का योगदान करते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button