अपराध

राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी फसल बीमा मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी फसल बीमा मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा दूसरे की भूमि में चना फसल दिखाकर वित्तीय लाभ लिया गया।
राजनांदगांव के छुरिया थाना पुलिस ने दूसरे की भूमि में चना फसल बोने का झूठा विवरण देकर फर्जी फसल बीमा कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव का है। जानकारी के अनुसार रैलीज बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर जय बग्गा, वैभव गोलछा और सुदर्शन वर्मा के नाम पर दर्ज करीब 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर पिछले एक वर्ष से अधिक समय से केले की फसल लगी हुई थी। इसके बावजूद वर्ष 2024-25 में उक्त भूमि पर चना फसल दर्शाकर फर्जी तरीके से फसल बीमा कराया गया और वित्तीय लाभ अपने खातों में प्राप्त किया गया।

इस मामले में कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भारतीय कृषि बीमा कंपनी अमित वर्मा और सीएससी संचालक परमेश्वर साहू के खिलाफ लिखित शिकायत छुरिया थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
आगे की जांच में पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों हेमंत वैष्णव, बालमुकुंद जंघेल और रुखमणि कंवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button