मध्यप्रदेश

महिला श्रद्धालु ने पकड़ा गला या सुरक्षाकर्मी ने की पिटाई! किसने की पहले पहल? जानें पूरा मामला

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से आई महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का विवाद सामने आया है। एक ओर महिला ने दर्शन व्यवस्था और गार्ड्स पर आरोप लगाए, वहीं मंदिर समिति ने महिला द्वारा अभद्रता का वीडियो जारी किया। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।

उज्जैन इन दोनों महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई की एक महिला श्रद्धालु मंदिर में ठीक से दर्शन न होने की बात कहते हुए सुरक्षा गार्ड्स पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही मंदिर के दर्शन व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर रही है। तेजी से वायरल हो रहे है इस वीडियो को देखकर सभी लोग श्रद्धालु के साथ इस तरह का व्यवहार किए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं। इस विवाद के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने भी एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें महिला श्रद्धालु खुद सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करते और उसका गला पड़ते दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर अब दोनों ने ही तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मुंबई से आई महिला श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड दोनों नहीं अपने साथ हुई मारपीट को लेकर महाकाल थाने पर आवेदन दिया है, लेकिन अभी दोनों के खिलाफ ही कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मुंबई से दर्शन करने आई थी महिला श्रद्धालु
मुंबई से तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने आई महिला रेशमा सोनवाड़े दर्शन के लिए लाइन में लगी थी। महिला का कहना है कि वह जब चांदी की पालकी गेट के सामने पहुंची तो टनल में दर्शन के दौरान पुरुष गार्ड महिलाओं के कंधे पर हाथ रखकर लोगों को आगे धकेल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक महिला गार्ड को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि मारपीट में चार पुरुष गार्ड भी शामिल थे। मारपीट के दौरान कुछ दूसरे श्रद्धालुओं को भी धक्का देकर मंदिर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद गेट बंद कर दिया गया। मौके पर काफी हंगामा हुआ। कई श्रद्धालु महिला के साथ हुई मारपीट से नाराज दिखे और सुरक्षाकर्मियों पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाया गया। उसके बाद महिला श्रद्धालु ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर महाकाल थाने में आवेदन दिया है।

यह बोले- सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है महिला श्रद्धालुओं के वीडियो पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है, जब शयन आरती के दौरान एक महिला श्रद्धालु द्वारा निकास द्वार पर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा उन्हें विनम्रतापूर्वक निकास हेतु निवेदन किया गया, किन्तु संबंधित महिला द्वारा सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की एवं गला पकड़ने जैसा अनुचित आचरण किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा संबंधित महिला को मंदिर परिसर से बाहर किया गया। तत्पश्चात रात्रि में महाकाल थाना में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु शिकायत दर्ज कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button