उत्तर प्रदेश

Prayagraj Weather : तेजी से बढ़ रही गर्मी, पारा अगले 2 दिनों में 30 डिग्री सेल्सियस पार करेगा, 1 सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

Prayagraj Weather प्रयागराज में फरवरी के मध्य में ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। रात में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी।

HighLights

  1. संगम नगरी में तेज धूप, हवा की गति बेहद कम
  2. फरवरी के मध्यम में गर्मी का दिखने लगा तेवर

 Prayagraj Weather मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फरवरी के मध्य में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले चार दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि मंगलवार सुबह से ही चटक धूप खिली रही। हवा की गति बेहद कम होने के कारण गर्मी और अधिक महसूस की गई।

गर्मी के तेवर देख सभी हैरान

Prayagraj Weather मौसम जानकारों के अनुसार वर्तमान मौसमी परिस्थितियां तापमान में और वृद्धि के संकेत दे रही हैं। अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो फरवरी माह में ही मार्च जैसी गर्मी का अनुभव लोगों को करना पड़ेगा। आमतौर पर इस समय हल्की ठंड और सुहावना मौसम रहता है, लेकिन इस बार समय से पहले बढ़ती गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया है। दिन के समय तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में बाहर निकलना लोगों के लिए असहज हो रहा है।

सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी

Prayagraj Weather हालांकि राहत की बात यह है कि रात के तापमान में फिलहाल अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी?

Prayagraj Weather इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रो. सुनीत द्विवेदी के अनुसार लगातार साफ आसमान रहने के कारण तापमान में यह तेजी देखने को मिल रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button