छत्तीसगढ़ में आदिवासी की हत्या में एसडीएम गिरफ्तार, घटना के विरोध में सड़क जाम

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया और तीन सहयोगियों ने एक बुजुर्ग आदिवासी की हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब उन्होंने खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर बाक्साइट ट्रक रोकने के संदेह में हमला किया। हमले में एक आदिवासी की मौत हो गई और दो घायल हो गए। ग्रामीणों ने अवैध बाक्साइट खनन में एसडीएम की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने एसडीएम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
HighLights
- कुसमी एसडीएम करुण डहरिया ने आदिवासी की हत्या की।
- अवैध बाक्साइट खनन रोकने के संदेह में हमला हुआ।
- घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी एसडीएम करुण डहरिया ने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग आदिवासी की हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब एसडीएम और उनके साथियों ने खेत से लौट रहे तीन ग्रामीणों पर हमला किया, जिन पर शक था कि वे एक बाक्साइट लोड ट्रक को रोकने में शामिल थे।
इस हमले में एक आदिवासी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस और सर्व आदिवासी समाज ने कुसमी में चार घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
इन मामलों के तहत दर्ज हुई केस
पुलिस ने हत्या के आरोप में एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1), 115(2),3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
-1771309294515.jpg)
‘अवैध खनन में शामिल थे एसडीएम’
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां अवैध तरीके से बाक्साइट का उत्खनन किया जा रहा है, जिसे झारखंड भेजा जा रहा था। एसडीएम इस अवैध उत्खनन में भी शामिल थे। रविवार की रात नाराज ग्रामीणों ने एक ट्रक को रोक लिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे।
हालांकि, ट्रक रोकने वाले ग्रामीण भाग चुके थे। इस बीच, खेत से लौट रहे तीन ग्रामीणों को एसडीएम और उनके सहयोगियों ने रोका और उन पर राड, डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला किया।




