मनोरंजन

35 साल पहले जब लता दीदी ने बनाई फिल्म; तड़पती रूह की कहानी ने जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, ‘असल आत्मा’ की कहानी पर बनी थी मूवी!

क्या आपको पता है कि सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने एक मिस्ट्री फिल्म बनाई थी जिसने 5 नेशनल अवॉर्ड जीते थे? दिलचस्प है ना, आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म और क्या है इसकी कहानी?

 लता मंगेशकर एक ऐसी लीजेंडरी सिंगर जिनके गाने सबने सुने हैं और उन्हें सराहा भी है। वे भारतीय सिनेमा को कई यादगार नगमें देकर गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने एक फिल्म भी बनाई थी वो भी मिस्ट्री ड्रामा- जो एक आत्मा के अधूरे प्यार की कहानी को कहती है। 35 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लता मंगेशकर ने प्रोड्यूस किया था और गुलजार ने डायरेक्ट किया था।

फिल्म ने जीते थे 5 नेशनल अवॉर्ड

यह फिल्म एक भूतनी की है जो मुक्ति चाहती है और एक महल में भटक रही है। लता मंगेशकर द्वारा बनाई गई इस फिल्म को रिलीज होने में चार साल लगे, फिल्म को क्रिटीक्स के पॉजीटिव रिव्यू मिले और बाद में यह कल्ट क्लासिक बनी। 38वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म ने 5 अवॉर्ड जीतकर इतिहास बना दिया।

lata mangeshkar (7)

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म एक बैचेन भूत की कहानी है जो मुक्ति चाहती है और राजस्थान में प्राचीन महल में भटकती है। वहां उसे कोई मिल जाता है जो उसे मुक्ति दिलाने के लिए दृढ़ संकल्प हो जाता है।

lata mangeshkar (2)

कौन सी थी ये फिल्म?

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है- लेकिन (lekin…), 1991 की हिंदी ड्रामा मिस्ट्री फिल्म है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की 1895 की शॉर्ट स्टोरी क्षुद्रित पाषाण (The Hungry Stones) पर आधारित और गुलजार द्वारा निर्देशित है। इसमें विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, अमजद खान, आलोक नाथ और बीना बनर्जी ने अभिनय किया है और हेमा मालिनी का स्पेशल अपीयरेंस है।

lata mangeshkar (5)

इंडियन सिंगर लता मंगेशकर (और हृदयनाथ मंगेशकर और बाल फुले द्वारा को-प्रोड्यूस) की बनाई इस फिल्म को थिएटर में रिलीज होने में चार साल लगे। इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले, जिसमें डिंपल कपाड़िया की एक्टिंग की खास तारीफ हुई। हृदयनाथ का बनाया साउंडट्रैक बहुत पसंद किया गया, जिसमें लता का गाया ‘यारा सीली सीली’ खास तौर पर पॉपुलर हुआ।

lata mangeshkar (3)

38वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इसने पांच अवॉर्ड जीते, जो उस साल का एक रिकॉर्ड था, जिसमें हृदयनाथ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, लता के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर और गुलजार के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट शामिल थे। 37वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में, फिल्म ने बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड जीता और कपाड़िया को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button