मनोरंजन

तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री के काले सच से उठाया पर्दा, कहा- ‘नई एक्ट्रेसेस को Prostitution में धकेल…’

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के काले सच का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नए कलाकारों को पहले तारीफों से लुभाया जाता है, फिर उन्हें कठिन परिस्थितियों में छोड़ दिया जाता है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि कई पीड़ित दुर्व्यवहार के बाद वेश्यावृत्ति में धकेल दिए जाते हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नए कलाकारों की झूठी तारीफ करके लुभाया जाता है
  2. कई लोगों को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है
  3. इंडस्ट्री इस दर्द को छिपा लेती है

 तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक पॉपुलर भारतीय अभिनेत्री और पू्र्व मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 रह चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिनमें आशिक बनाया आपने, चॉकलेट, ढोल, भागम भाग आदि शामिल हैं।

तनुश्री अभी काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं और फिलहाल एकांत का जीवन जी रही हैं। इसके अलावा वो आध्यात्मिक मार्ग पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गई हैं। एक्ट्रेस को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाता जाता है। बीते दिनों साल 2018 में #Metoo आंदोलन के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के बारे में कई सारी बातें खुलेआम बोली थीं।

न्यूकमर्स के साथ किया जाता है बुरा बर्ताव

अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के काले सच को उजागर करने की कोशिश की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक पॉडकास्ट को दिए इंटव्यू में तनुश्री ने कहा कि कुछ न्यूकमर्स को पहले उनकी तारीफ करके लालच दिया जाता है और बाद में कठिन परिस्थितियों में उन्हें छोड़ दिया जाता है।

Tanu (1)

एक्ट्रेस ने कहा- हैंडसम है, ब्यूटी है। तभी तो किसी ने उनको चढ़ा दिया है। टैलेंट है या नहीं आए तो हैं। सबको कोई न कोई कॉम्पलीमेंट देने वाला मिल ही जाता है। आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे। एक्ट्रेस ने बताया कि ये तारीफ ही आपको आगे बड़े जाल में फंसाती है।

एक्ट्रेस ने किया काले सच का खुलासा

तनुश्री ने कहा कि मुझे ये प्लेटफॉर्म मिला है और मैं चार भी जिंदगियां बचा लूं, तो मेरे लिए बहुत है। बहुत सार लड़के-लड़कियां यहां आते हैं। वो एब्यूज होते हैं और फिर फेंक दिए जाते हैं। तनुश्री ने दावा किया कि कुछ पीड़ितों को इससे भी बदतर स्थिति में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं। कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि वो अपना शहर वापस चले जाते हैं।’ एक्ट्रेस ने कहा कि ये कहानियां शायद ही कभी सार्वजनिक होती हैं क्योंकि इंडस्ट्री केवल सफलता की कहानियों को ही उजागर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button