GSP Crop Share Price: ये तो चमत्कार हो गया, खराब GMP के बाद भी धमाकेदार हुई लिस्टिंग, कितना हुआ निवेशकों को फायदा?

IPO News: जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ की लिस्टिंग (GSP Crop Science Share Price) उम्मीद से बेहतर रही, जिसने निवेशकों को 2.50% का मुनाफा दिया। खराब ग्रे मार्केट प्रीमियम के बावजूद, कंपनी के शेयर ₹8 प्रति शेयर के लाभ पर सूचीबद्ध हुए। 46 शेयरों के लॉट साइज वाले निवेशकों को कुल ₹368 का फायदा हुआ।
- जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ 2.50% मुनाफे पर सूचीबद्ध हुआ।
- प्रति शेयर ₹8 और प्रति लॉट ₹368 का मुनाफा।
IPO News: जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ (GSP Crop Science Share Price) की लिस्टिंग से निवेशकों को कोई खास उम्मीद नहीं थी। क्योंकि इनोविजन की तरह इसने भी ग्रे मार्केट (IPO GMP) में खास प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि इसकी शानदार लिस्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। जीएसपी क्रॉप साइंस की लिस्टिंग 2.50 फीसदी के प्रॉफिट पर हुई है।
GSP Crop Share Price: कितना हुआ निवेशकों को मुनाफा?
जीएसपी क्रॉप साइंस की लिस्टिंग 2.50 फीसदी के मुनाफे पर हुई है। इसकी लिस्टिंग से निवेशकों को एक शेयर पर 8 रुपये का मुनाफा हुआ। इसका लॉट साइज 46 शेयर्स का है। इस हिसाब से (46 शेयर्स x 8 रुपये) निवेशकों को इसकी लिस्टिंग से 368 रुपये का प्रॉफिट हुआ है।




