अन्य

CTET Result 2026: कभी भी खत्म हो सकता है सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार, स्कोरकार्ड ctet.nic.in पर कर पाएंगे डाउनलोड

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। दोनों ही पेपर्स को मिलाकर लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।

 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी और री-एग्जाम 1 मार्च को करवाया गया था जिसमें लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब इन सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है। सीबीएसई द्वारा जल्द ही सीटेट परिणाम ctet.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा।

पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट एक साथ होगा जारी

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET Paper 1 and Paper 2 results एक साथ ही जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर लगा दिया जायेगा। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।

  • सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के डायरेक्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा।
  • इसके बाद आप नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।

कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स

इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है तभी वे विभिन्न टीचर भर्तियों में शामिल होने के लिए योग्य माने जाते हैं। वर्ग के अनुसार कटऑफ मार्क्स निम्नलिखित है-

पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें

  • सामान्य (General/ UR): 60 फीसदी
  • ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग: 55 प्रतिशत
CTET Result

एक बार ही परीक्षा करनी होगी पास

अगर आप निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेते हैं तो इसके बाद आप टीचर बनने की योग्यता हासिल कर लेंगे। इस परीक्षा का स्कोरकार्ड लाइफटाइम के लिए वैध रहेगा। एक बार क्वालीफाई करने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button