Numerology Horoscope ! आज का अंक फल

0
1000068467

आज का अंक ज्योतिष राशिफल 14 अगस्त, 2024 – सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

मूलांक :- 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परन्तु आपके सामर्थ के सामने उनकी सभी चाल विफल रहेगी। परिजनों की जरूरतों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय :- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
अंक :- 1
आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय आगे की दिशा व दशा बदलेंगे। आप अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार काम करेंगे। आमदनी बढ़ेगी और खर्चा भी बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने – फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
शुभ अंक :- 20
शुभ रंग :- हरा

मूलांक :- 2

मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपकी सौम्य वाणी और अच्छे व्यवहार की परिजन प्रशंसा करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति पूरी तरह एकाग्र होने में परेशानी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
उपाय:- माता का आशीर्वाद लें।
अंक :- 2
व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी, तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम – प्रसंगों में सफलता मिलेगी। भाईयों से मधुर संबंध रहेगा।
शुभ अंक :- 14
शुभ रंग :- लेमन

मूलांक :- 3

मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अपने सीनियर्स के नोट्स पढ़ने को मिलेंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच अच्छा संतुलन बनाये रखने में सफलता मिलेगी।
उपाय :- केसर का तिलक लगायें।
अंक :- 3
मेहनत और परिश्रम से आप सफलता हासिल कर लेंगे। अगर आप तकनीक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषय को लेकर प्रयासरत हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जीवन व प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।
शुभ अंक :- 15
शुभ रंग :- क्रीम

मूलांक :-4

मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में अधिक लाभ के चक्कर में आकर हाथ के अवसर भी गंवा सकते हैं इसलिए आज सोच-समझ कर कोई भी निर्णय लें। आज पुराने मुद्दे परिजनों के साथ रिश्तों में खटास ला सकते हैं। बच्चों को बार-बार छोटी बातों में टोकना उनको पसंद नहीं आएगा।
उपाय :- नारियल जल में प्रवाहित करें।

अंक:- 4
मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्य आसानी से बन जाएंगे। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन संतोषकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। पेट सम्बन्धी शिकायतें हो सकती हैं और बीमारी की भी आशंका है।
शुभ अंक :- 12
शुभ रंग :- लेमन

मूलांक :- 5

मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में अधीनस्थों की मदद से लाभ मिलेगा। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के अधिकारों में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलेगा। दांत में दर्द होने के कारण शाम को डॉक्टर की सलाह लेने जायेंगे।
उपाय :- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
अंक :- 5
रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़े। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शरीक हो सकते हैं।
शुभ अंक :- 10
शुभ रंग :- पीला

मूलांक :- 6

मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जरूरतमंदों की सामर्थ्य के अनुसार मदद करेंगे। व्यापार में साझेदार के साथ उचित तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। युवाओं को आलस्य से दूर रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय :- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।
अंक :- 6
आज आपको कड़ी चुनौती या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक :- 22
शुभ रंग :- लेमन

मूलांक :- 7

मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने की योजना बनायेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जोखिम भरी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें। युवा अपनी असंतुलित दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
उपाय :- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
अंक :- 7
इंटरव्यू काल आ सकता है। व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कई बार खराब हो सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक :- 23
शुभ रंग :- नारंगी

मूलांक :- 8

मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मदद कर सकता है। योजनाबद्ध तरीके से आपके सभी रुके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय :- मांस-मछली का सेवन न करें।

अंक :- 8
आज आपके लिए हल्की सी लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना हरकत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। परिवार में कलह हो सकता है। विवाद न बढ़ाएं।
शुभ अंक :- 5
शुभ रंग :- बैंगनी

मूलांक :- 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज काम की व्यस्तता होने के बावजूद शाम को कुछ समय मित्रों के साथ व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को आज अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

उपाय :- देसी चीनी मंदिर में दान करें।

अंक :- 9

आर्थिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त होगी। बातचीत व विवेक से आप अपना कोई भी हल निकाल ही लेंगे। दैनिक उपयोग की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में अपमान एवं बदनामी मिल सकती है।
शुभ अंक :- 25
शुभ रंग :-  सिल्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *