Dainik Panchang & Horoscope


दैनिक पंचांग 21 August 2024 :-
21 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि और बुधवार का दिन है। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग रहने वाला है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेगा। आइए 21 अगस्त का पंचांग, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, सूर्यास्त का समय और राहु काल के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 21 अगस्त 2024
तिथि :- द्वादशी 05:07 तक
नक्षत्र :- पूर्वभाद्रपदा 15:09 बजे से 00:33 बजे तक
वार :- बुधवार
योग :- सुकर्मा 8:55 से 17:00 तक
विक्रम संवत :- 2081, पिंगल
शक संवत :- 1946, क्रोधी
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय :- 06:09 Am
सूर्यास्त :- 06:50 PM
चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय :- 20:13
चन्द्रास्त :- 08:33
आज का शुभ मुहूर्त
अमृत काल :- 17:24 से 18:50 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त :- 04:33 से 05:21 मिनट तक
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल :- 12:29 से 14:05 मिनट तक
खास योग
त्रिपुष्कर योग :- 03:09 से 18:09 मिनट तक
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल :- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
दिशा शूल :- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
क्या करें :- आज भाद्रपद माह का द्वितीया श्री गणेश जी के निमित्त व्रत है। भैरो उपासना का पवित्र दिवस है।श्री गणेश जी की उपासना करें। उनकी भक्ति प्राप्ति का व्रत रहें। आज बुधवार है। बुध व शनि ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। हर बुधवार अनवरत व्रत करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री राम जी की उपासना करें। हनुमान जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।आज मीठे जल से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। माता दुर्गा का 108 नाम जप करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। तीर्थ करें। विग्रह पूजन करें। घर मे पारद का शिवलिंग लाकर उनकी उपासना व मधु तथा जलाभिषेक से भगवान शिव की अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करे पाठ करें। विहंगों को दाना पानी दें।
क्या न करें :- बहुत आवश्यक न हो तो किसी से उधार मत लें। कर्ज से बचें।
Dainik Horoscope :- 21 अगस्त 2024 :-
राशिफल 21 अगस्त : आज मेष व कुंभ समेत इन राशियों के पास आएगा पैसा, मिलेगी अच्छी खबर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह – नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
21 अगस्त 2024 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं, 21 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि :- आज आप आर्थिक रूप से अच्छे रहेंगे। आप मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में कटौती करने से धन संचय करने में आसानी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग फ्रीलांसिंग या पार्ट टाइम जॉब करते हैं उनके लिए अच्छा मुनाफा होता है। संपत्ति से संबंधित कागजी काम जल्दी ही पूरे होने के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनल या शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना है।
वृषभ राशि :- आज आपकी डाइट अच्छी रहेगी। कमाई के अच्छे मौके जल्द ही आपके सामने आने की संभावना है। आज आप जो भी हाथ में लेंगे उसमें अच्छी तरक्की मिल सकती है। आज किसी करीबी के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाने की अच्छी संभावना है। आज कुछ लोग भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन राशि :- आज व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक पुनर्मिलन की संभावना है। दोस्तों के साथ ट्रैवल का प्लान बनने का योग बन रहा है। कुछ लोगों के लिए संपत्ति पाने का योग बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर आप अपनी काबिलियत साबित करेंगे। परिवार के सदस्यों से मुलाकात होगी। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। करियर की बात करें तो आज आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
सिंह राशि :- आज कुछ लोग अपना कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। आप अपने प्रयासों में परिवार को ज्यादा सहयोगी पाएंगे। आप किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
कन्या राशि :- आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं दूर हो जाएंगी। आज निवेश करने से कई गुना रिटर्न मिलने की संभावना है। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आप जो भी कार्य करने का फैसला लेंगे उसमें आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज हायर एजुकेशन पढ़ने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि :- आज आपको आय बढ़ाने के कई सोर्स मिल सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में आपको अच्छा योगदान देमा पड़ सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा करने वालों के लिए दिन अच्छा है। संपत्ति से जुड़ी चीजों को छोड़कर आज हर काम में अच्छा करेंगे।
वृश्चिक राशि :- आज आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप आर्थिक परेशानी से उबरने में सफल रहेंगे। कोई मुश्किल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने से सीनियर्स प्रभावित होंगे। आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग का शक्की स्वभाव आपको चिंता में रख सकता है। यात्रा के माध्यम से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि :- सेहत आपकी अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल लग रहा है, आपको अच्छा मुनाफा होगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप जिस चीज की उम्मीद कर रहे थे वह मिल सकती है। नई जगह शिफ्ट होने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि :- आज आप आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। आज आपको ऑफिस में अपनी योग्यता व क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कुंभ राशि :- आज आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ले सकते हैं। दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर अटके कार्यों को पूरा करने के लिए यह अनुकूल दिन है। आज घर के कामों या उससे जुड़ी चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मीन राशि :- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन मिलने से खुशी होगी। परिवार में कोई प्रोग्राम हो सकता है। हो सकता है कि आपको फ्लैट या प्लॉट खरीदने के मामले में भाग्य का साथ न मिले। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी से जुड़े अवसरों की प्राप्ति होगी।