उत्तर प्रदेशखेल

मनरेगा खेल मैदानों से निखर रही युवा प्रतिभाएं

लखनऊ |08 नवम्बर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इससे गांवों में नई प्रतिभाएं तो निखर ही रही है|इसी के साथ ही मनरेगा के तहत इन मैदान का निर्माण होने की वजह से श्रमिकों को निरंतर रोजगार भी मिल रहा है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य और गांवों के समग्र सामुदायिक विकास के लिए स्कूली छात्रों और गांव के अन्य सदस्यों के बीच खेलों को प्रोत्साहित करना है।
ग्राम्य विकास विभाग की ओर से बनाई गई कार्य योजना से खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है। बीते वर्षों से प्रदेश में लगातार खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। बात करें अगर वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की तो इस वर्ष 2700 से ज्यादा खेल मैदानों का निर्माण किया जा चुका है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017-18 से अब तक 18 हजार से ज्य़ादा खेल मैदान बनाये जा चुके हैं। बाते करें अगर वर्षवार तो वर्ष 2017-18 में 375, वर्ष 2018-19 में 370, वर्ष 2019-20 में 708, वर्ष 2020-21 में 1706, वर्ष 2021-22 में 2288, वर्ष 2022,23 में 4893, वर्ष 2023-24 में 5015 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 2703 खेल मैदान पूर्ण किये जा चुके हैं।

खेल मैदान से फिजकल फिटनेस का होगा अभ्यास:-
रनिंग ट्रैक बनने से युवा आर्मी, पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि की तैयारी अपने गांव में रहकर कर रहे हैं। खेल मैदान बनने से गांव के युवक मैदान में ही दौड़ लगाने के साथ शारीरिक अभ्यास करने में भी मदद मिल रही है। प्रतियोगी छात्रों की सुरक्षा के साथ उनकी शारीरिक दक्षता बढ़ रही है।

ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा को बढ़ावा :-
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण और उन्नयन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता न केवल एथलीटों को सशक्त बना रही है बल्कि शहरी और ग्रामीण विभाजन को पाटने के साथ समुदायों के कल्याण को भी बढ़ावा दे रही है।ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान विकसित होने से युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। खेलकूद से युवाओं की शारीरिक दक्षता में भी सुधार हो रहा है। खेल मैदान बनने से गांव का भविष्य चमक रहा हैए ऐसे युवा जो इस क्षेत्र में प्रतिभाशाली हैं और गांवों में सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पा रही थी,ऐसे में खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के अंदर की प्रतिभा निखर रही है और वह आगे बढ़कर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांवए जनपदए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।


मनरेगा और ग्राम निधि से निर्माण :-
ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदानों का निर्माण कार्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा और ग्राम निधि के कन्वर्जेंस से किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत इन मैदानों का निर्माण होने की वजह से श्रमिकों को निरंतर रोजगार भी मिल रहा है। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी.एस.प्रियदर्शी ने बताया कि खेल मैदान के निर्माण कार्य में मनरेगा श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को निरंतर रोजगार मिल रहा है इससे उनकी आजीविका में अभिवृद्धि हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button