उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

संजय सिंह का सरकार पर तंज बोले: देश की मूल धारा को किया कमजोर

लखनऊ। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायधीश शेखर कुमार यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश सभी का है और यह बात भारतीय संविधान में लिखी हुई है। कोई भी व्यक्ति संविधान के खिलाफ नहीं जा सकता है। और यदि कोई इसके खिलाफ जाता है तो हम उसकी आवाज उठाएंगे। यह देश किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का है।

सरकार पर लगाया आरोप

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी इस देश को नष्ट करना चाहती है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है स्कूल और अस्पताल बंद हो रहे हैं। क्या सत्तारूढ़ पार्टी ने इस पर कभी कुछ कहा नहीं। कोई भी न्यायधीश यह अधिकार नहीं रखता कि वह यह कहे कि यह देश केवल बहुसंख्यक समुदाय का है।

न्याय के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का किया आह्वान: संजय सिंह

संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने देश की मूल धारा को कमजोर किया है और यह संविधान के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से संविधान के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया और न्याय के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button