Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीराज्य

ससुर को बड़ी बहू से जान का खतराः एक हिरासत में अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार….


बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर इटियाटोला निवासी राम जियावन ने गनेशपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। राम जियावन को आशंका है कि सम्पत्ति के लोभ में उनकी बड़ी बहू अंजना देवी उनकी हत्या करा सकती है।
गनेशपुर पुलिस चौकी को दिये तहरीर में राम जियावन ने कहा है कि 14 दिसम्बर शनिवार की रात्रि में लगभग 10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति आया और बड़ी बहू के कमरे में चला गया। उनकी बहू अंजना देवी ने इसके पूर्व राम जियावन को हत्या की धमकी दिया था। इससे भयभीत होकर राम जियावन ने रात्रि में 112 डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दिया। पुलिस ने मौके से राम जियावन के बहू के कमरे से एक अर्ध नग्न युवक को बरामद किया। युवक ने अपना नाम नन्दलाल पुत्र जगराम निवासी दुबौला बताया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई।

gnews

राम जियावन को आशंका है कि उसकी बहू उनकी हत्या करा सकती है। उसने पुलिस से आग्रह किया है कि समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर अंजना देवी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और उसके जान माल की सुरक्षा की जाय। उसकी बड़ी बहू कभी भी उनकी हत्या करा सकती है। उसके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button