उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

क्रिसमस सेलिब्रेशन वीक का आयोजनः विश्व शान्ति और देश में सौहार्द सम्पन्नता के लिए प्रार्थना

लखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट की ओर से क्रिसमस सेलिब्रेशन वीक का आयोजन 16 से 22 दिसम्बर तक किया जा रहा है। मंगलवार 17 दिसम्बर को मलिहाबाद में हुयी क्रिसमस मीटिंग में ट्रस्ट के अध्यक्ष बिशप डॉ आरसी शेत ने विश्व शान्ति और देश में सौहार्द सम्पन्नता के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने अपने सम्बोधन में संदेश दिया कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए हुआ था।
मंगलवार को हुए इस क्रिसमस मीटिंग में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह में संगीत दल ने मनभावन यीशु मसीह के गीत गाए गए और परमेश्वर के नाम की महिमा का गुणगान किया।

मसीह गीत मुक्ति दिलाए ईशु नाम शान्ति दिलाए ईशु नाम का आनंद अनुयायियों ने झूमते हुए लिया। इस अवसर पर बिशप आरसी शेत ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके दिखाए प्रेम और शान्ति के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button