Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश का बीजेपी पर आरोप: भाजपा संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ कर रही है काम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान का पालन नहीं करती और लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत और भेदभाव की राजनीति कर रही है, जो देश के सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि भाजपा और उसकी विचारधारा देश में भाईचारे को खत्म कर रही है और धार्मिक स्थलों से संबंधित प्लेसेज ऑफ वर्शिप कानून का उल्लंघन कर रही है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को संविधान, लोकतंत्र और विकास विरोधी बताया और यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी उन सभी लोगों के साथ है, जो भाजपा को हराने के लिए आगे आएंगे।

बाबा साहब अंबेडकर का बीजेपी ने किया अपमान अखिलेश

किसानों के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करती है। साथ ही, उन्होंने भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारी की वजह से गरीब बच्चे अपने घरों, परिवार और गांव छोड़कर युद्धग्रस्त देश इजरायल में काम करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है और उनके द्वारा बनाए गए संविधान का पालन नहीं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button