उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोजपुरी फिल्म मोटकी दुल्हनीया 2 का ट्रेलर रिलीज: क्या है मोटकी की कहानी

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री नेहा श्री की फिल्म मोटकी दुल्हनीया 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि फिल्म के निर्माता रवींद्र सिंह और निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता आर-विज़न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। फिल्म ‘मोटकी दुल्हनीया 2’ को जी बाइस्कोप पर 21 दिसंबर को शाम 7 बजे देखा जा सकेगा।

इस फिल्म का संगीत और गाने पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिनके गीतकार चंदन बाबू, नवीन श्रीवास्तव और राज बब्बर हैं। इसके ट्रेलर में मोटकी की कहानी है, जिसकी शादी एक दुबले शख्स से हो जाती है।

वहीं फिल्म को लेकर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म मोटकी दुल्हनीया 2 एक खूबसूरत और दिलचस्प कहानी हैा जो समाज के एक महत्वपूर्ण पहलू को उजागर करती है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है, क्योंकि इसमें मेरे किरदार को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका मिला है। तो वहीं फिल्म की एक्ट्रेस नेहा श्री ने भी अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म को और आकर्षक बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button