आध्यात्म एवं राशिफलइतिहासउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव पर कल किए जाएंगे 2.50 लाख दीप प्रज्ज्वलित 

  • रामनगरी में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा
  • चौधरी चरण सिंह घाट राम की पैड़ी पर 2.5 लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा

श्रीराम जन्मोत्सव पर अयोध्या में 6 अप्रैल यानी कल 2.5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। राम लला की नगरी में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। पहले हेरिटेज वॉक, फूड कोर्ट आदि का विशेष आकर्षण आज दिन भर रहा।

चौधरी चरण सिंह घाट राम की पैड़ी पर 2.5 लाख दीपों को  किया जाएगा प्रज्ज्वलित

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामकथा पार्क में हस्तशिल्प, फूड कोर्ट, ओडीओपी सहित अन्य स्टॉल प्रदर्शित किये गए है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 05 अप्रैल को किया गया था और इसके तहत सुबह सात से नौ बजे तक हैरिटेज वॉक कराई गई।

इसके अंतर्गत श्रीराम मंदिर, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, अशरफी भवन, झुनकी घाट, सियाराम किला, लक्ष्मण किला, नागेश्वर नाथ, सरयू मंदिर, क्वीन हो पार्क आदि का भ्रमण कराया गया। सायंकाल फूलों की होली, लोकनृत्य, रामलीला और भजनों की प्रस्तुति हुई। छह अप्रैल को चौधरी चरण सिंह घाट राम की पैड़ी पर 2.5 लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

राम कथा पार्क के सामने पक्के पार्किंग स्थल पर रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, लोकनृत्य, रामलीला, भजन की प्रस्तुति होगी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या की धार्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाने के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button