Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्यरेलवेलखनऊ

स्टेशनों पर चला बस – रेड मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान: 74 यात्रियों से 36 हजार रूपए का जुर्माना वसूल

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देश पर आज लखनऊ मण्डल के बादशाहनगर, बक्शी का तालाब एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चला गया। इस दौरान स्टेशनों से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों पर 93 बिना टिकट अनियमित रेल यात्रियों के साथ-साथ यात्रा कर रहे एमएसटी धारक व वर्दीधारी यात्रियों को जांच अभियान में पकड़ा गया।

इस बस रेड जॉच अभियान के दौरान बिना टिकट अनियमित यात्रा के 74 यात्रियों से 36 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया इसके अलावा जुर्माना न अदा करने वाले 19 बिना टिकट यात्रियों को रेलवे मजिट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया।

इस जांच अभियान को सफल बनाने में मुख्य चल टिकट निरीक्षक, मुख्यालय एसपी सिंह एवं आरपीएफ और जीआरपी के बल सदस्यों व रेल कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button