Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: कई राज्यों में बूंदा-बांदी के आसार

दिसंबर के महीने में जोरदार सर्दी का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बड़ गई है। ठंड के प्रकोप के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में ठंड और शीतलहर से तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

वहीं मौसम विज्ञान विभाग सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में शीतलहर तो कई राज्यों कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में दो दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। कम विजिबिलिटी के असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

मौमस को लेकर आईएमडी की ओर से बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों सर्दी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने इसके लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी है। इन राज्यों में कई पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान के चुरू और माउंट आबू जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य या उससे भी नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली हरियाणा, पंजाब, और यूपी में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना। पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button