आद्य शंकराचार्य आश्रम उपासना स्थल पर हुआ रुद्राभिषेक
लखनऊ।आज दिनांक 13 अगस्त दिन रविवार को गोमती तट पर आद्य शंकराचार्य आश्रम उपासना स्थल पर श्रावण मास का षष्ठम द्वादश पार्थिव शिव परिवार सहित महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ।
शहर के गणमान्य परिवारों ने आयोजन में संपूर्ण समर्पित भाव से रुद्राभिषेक उच्च कोटि के आचार्यों द्वारा उद्घोषित मंत्रोच्चार द्वारा संपूर्ण किया एवं उपस्थित भक्तों ने शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपरोक्त अनुष्ठान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया,रक्षा मंत्री के निजी सचिव दिवाकर त्रिपाठी सहित ब्रह्म समाज के यजमान सम्मिलित हुए।
इस अद्भुत एवं धार्मिक आयोजन को आश्रम की आयोजन समिति के हिमांशु शेखर अवस्थी, देवेन्द्र रॉय, अजय अवस्थी,विनोद सिंह, अरविन्द पाल,कमलेश सिंह, वीरेन्द्र वर्मा आदि द्वारा पूर्व की भांति संचालित किया गया,जिसमे सभी ने पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग किया।
