Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ज़ैनब को सौंपा राष्ट्रीय सचिव का दायित्व

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो इक़बाल खान क़ादरी के द्वारा शाहबाद निवासी ज़ैनब फ़ातिमा को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

इससे पूर्व भी पार्टी हित में ज़ैनब के समर्पण व योगदान को देखते हुए उन्हें पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। वे इससे पूर्व महानगर महासचिव महिलासभा, ज़िला महासचिव महिलासभा व छात्र सभा की राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय सचिव की ज़िम्मेदारी भी बड़ी कुशलता के साथ निभा चुकी हैं।

अब पार्टी ने उन्हें अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव बनने पर ज़ैनब के शुभचिंतकों व प्रशंसकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी, सबने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया, इसलिए दौरान देश प्रदेश से लोगों द्वारा बधाईयों का तांता लग गया। इस मौक़े पर ज़ैनब फ़ातिमा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button