Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

सामाजिक समरसता अभियान: रालोद किसानों और नौजवानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है: RLD

लखनऊ। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयन्ती से 31 दिसम्बर तक चल रहे सामाजिक समरसता अभियान और पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत गुरूवार को लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के राजाजीपुरम में एक सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे ने नीरज तिवारी व उनके सैकड़ों साथियों को रालोद की सदस्यता दिलवाई।

सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए अनिल दुबे ने कहा कि आज एक ओर विपक्षी दल समाज के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में लगे हुए हैं, वहीं रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी प्रदेश में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने में जुटे हुए हैं। उनके दिशा-निर्देश पर पूरे प्रदेश में चौधरी साहब के अनुयायियों और समर्थकों को 31 दिसम्बर तक रालोद में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सैकड़ों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

अनिल दुबे ने कहा कि रालोद अध्यक्ष किसानों और नौजवानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। एक ओर जहां वे किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने में सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग को रोजगार मुहैया कराने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन कर रहे हैं। समारोह में राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, और आमिर साबिरी ने भी सम्बोधित किया।

रालोद नेता सम्राट सिंह चौहान के संचालन में हुए इस समारोह में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, हसीब अहमद निजामी, ज्ञानेश शुक्ला, अनुज अभय, उज्जवल, राज, अमन त्रिवेदी, सूरज, जुऐब, दीपक, शैलेन्द्र शुक्ला, सूरज अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, श्रीष त्रिवेदी, अनुपम अवस्थी, पुष्कर तिवारी, दीपक चैहान, सुमित सोनकर, राहुल शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button