Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

प्रदेश में बर्फीली हवाओं और बारिश से कड़ाके ठंड से नहीं राहत: लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

लखनऊ। यूपी में बर्फीली हवाओं और बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से सूरज की धूप लोगों को नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग अनुसार अगले 48 घंटों में पारा और गिरने की संभावना है। जिसकी वजह से सर्दी का कहर और देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। तो वहीं रात के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। इसके अलावा यूपी के ज्यादातर जिलों में आज शीत दिवस का येलो अलर्ट है। गाजियाबाद नोएडा, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, अलगीढ़, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा और फर्रुखाबाद में आज आज घने कोहरे और शीत दिवस रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोहरे के साथ आज का दिन बेहद ठंडा रहने की भी चेतावनी दी गई है।

यूपी में सोमवार को तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मैदानी इलाकों में अब कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में बुलंदशहर में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयोध्या में 9.0, नजीबाबाद में 9.5, इटावा में 9.6, मेरठ और आगरा में 10.3 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button