लोकबंधु राजनारायण को किया याद: RLD ने पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने किया लोकबंधु के योगदान का उल्लेख
लोकबंधु राजनारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा लोकबंधु ने हमेशा मजदूरों, गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जीवन समाज के भले के लिए समर्पित था और वह सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ थे। उनके विचारों और आदर्शों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।
राष्ट्रीय सचिव ने की राजनारायण की निष्ठा की सराहना
राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने लोकबंधु राजनारायण की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “राजनारायण ने कभी भी सरकार के सामने झुकने की बजाय जनता के अधिकारों की रक्षा की। भारतीय राजनीति में उनका नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। वहीं वसीम हैदर और आदित्य विक्रम सिंह ने दी श्रद्धांजलि प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने लोकबंधु को मजदूरों का मसीहा बताया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा ऐसे लोग बहुत कम जन्म लेते हैं।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने किया राजनारायण के जीवन से सीखने का आह्वान
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि राजनारायण जी के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। उनके संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा हमें हमेशा याद रखनी चाहिए। पूर्व सदस्य विधान परिषद विध्यवासिनी कुमार, वरिष्ठ पत्रकार पदमकांत शर्मा और एडवोकेट अशोक राय ने भी लोकबंधु राजनारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
रालोद के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन रालोद नेता एवं शिक्षाविद मयंक त्रिवेदी ने किया तथा प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक, अवध क्षेत्र के महासचिव सत्यप्रकाश तिवारी, अजय पाण्डेय, मंजू शुक्ला, माया देवी सहित अन्य सामाजिक लोगो ने उनको श्रद्वांजलि अर्पित की।