लहरपुर में अवैध वसूली के आरोप: वन क्षेत्राधिकारी पर गंभीर आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने CM को भेजी शिकायत

0
eef9ee1e-6733-4750-bd12-883a69bc3ab0

सीतापुर। यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद सीतापुर के लहरपुर में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की कटाई और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बता दें कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी अवैध वसूली न हो, लेकिन लहरपुर के वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह की कथित भ्रष्ट कार्यशैली और अधिकारियों की चुप्पी ने पूरे प्रशासनिक सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

वहीं मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायती पत्र भेजकर वन क्षेत्राधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग किया कि किसी उच्च अधिकारी से जांच कराई जाए और दोषी वन कर्मियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। वहीं इससे पूर्व क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नुसरत अली ने भी अभिषेक सिंह पर भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है।

आरा मशीनों और फैक्ट्रीयों में लाखों की अवैध वसूली

सूत्रों के मुताबिक दिसंबर और जनवरी माह में आरा मशीनों और प्लाईवुड फैक्ट्रियों के रिन्यूवल के दौरान मानकों की अनदेखी कर लाखों रुपए की अवैध वसूली की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।

प्रतिबंधित लकड़ी की अवैध वसूली का मामला

सीएम को भेजी शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि लहरपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित चांद और भारत धर्म कांटे के पास से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की कटाई की जा रही है। और वन विभाग के कर्मी प्रतिदिन हजारों रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। लहरपुर रेंज के तम्बौर कस्बे से जुड़े आरोपों में यह भी कहा गया है कि अभिषेक सिंह के करीबी सहयोगी राम खेलावन नामक व्यक्ति अवैध वसूली कर रहा है।

विभागीय जांच की आश्वासन, नहीं मिला वन-क्षेत्राधिकारी का पक्ष

उप प्रभागीय वन-अधिकारी, विकास कुमार ने इस मामले पर विभागीय जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दोषी पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जब वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *