Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशबदायूंराज्य

DM की अध्यक्षता में तहसील बिसौली में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस: 38 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण

बदायूं। डीएम बदायूं निधि श्रीवास्तव ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक और समयबद्ध निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं के तहत इन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाना चाहिए। और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिकायतों का निस्तारण और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

इस दौरान कुल 38 शिकायती और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस एक बेहतरीन प्लेटफार्म है, जहां आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकता है।

भूमि विवाद निस्तारण के लिए संयुक्त टीम का गठन

जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाने की बात कही, जो मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें और प्रक्रिया की फोटोग्राफी कराते हुए दोनों पक्षों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराएं।

ग्राम प्रधान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

इस अवसर पर विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पेपल के ग्राम प्रधान नन्हें लाल मौर्य ने जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से पानी के रिसाव और गांव में किए गए गड्डों की मरम्मत न होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता जल निगम को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तो वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्णा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button