BJP नेता रमेश बिधूड़ी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर दिए टिप्पणी को लेकर महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

0
fe721966-bef5-4e3d-84a9-74ee93920bee

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी का सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित, अभद्र बयान को लेकर लखनऊ में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कुंठित और स्त्री विरोधी मानसिकता परिणाम है। असल में भाजपा के तमाम नेताओं द्वारा समय-समय पर देश की आधी आबादी के लिए इस तरह के घटिया बयान दिये जाते रहे हैं। यही भाजपा का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा है।  

रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी के लिए दिये गये आपत्तिजनक बयान से पूरे देश के कांग्रेसजनों में रोष है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शहला अहरारी, अनामिका यादव और उरूषा राणा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हजरतगंज थाने पहुंचा। और वहां जिम्मेदारी अधिकारियों से मिलकर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

इस मौके पर सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, हुस्नआरा, सिद्धि, डॉ रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, विभा त्रिपाठी, सुमन प्रजापति, मीना रावत आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *