Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यसीतापुर

37 वी पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद हरगोविन्द वर्मा: उनकी विचारधारा आज भी हम सबके बीच जीवित है: आनन्द भदौरिया

रिपोर्ट: दिनेश शुक्ल
सीतापुर

सीतापुर। सीतापुर के लहरपुर में पूर्व सांसद और किसान नेता स्व. हरगोविंद वर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव ने की। तो संचालन समाजवादी पार्टी यूथ के प्रदेश सचिव एडवोकेट शोभित मिश्र ने किया।

मुख्य अतिथि सांसद आनन्द भदौरिया ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया ने कहा कि स्व. हरगोविंद वर्मा भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी विचारधारा आज भी हम सबके बीच जीवित है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी पुण्यतिथि हर साल मनाई जाएगी।

सदस्य विधान परिषद जासमीर अंसारी ने किया याद

सदस्य विधान परिषद जासमीर अंसारी ने स्व. हरगोविंद वर्मा को गरीब शोषित और वंचितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि बाबू जी आज भी हम सभी के आदर्श हैं और उनके बेटे विधायक अनिल वर्मा उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

विधायक अनिल वर्मा ने कहा स्व.हरगोविंद वर्मा मेरे प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम के आयोजक और लहरपुर विधायक अनिल वर्मा ने अपने पिता स्व. हरगोविंद वर्मा को अपना प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा किसानों और नौजवानों के मुद्दों पर संघर्ष करते थे। विधायक अनिल वर्मा ने वर्तमान भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोलकर जाति-धर्म के नाम पर जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व. हरगोविंद वर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम सब मिलकर इस सरकार को हटा देंगे।

समारोह में शामिल हुए अनेक नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें कौशलेंद्र सिंह, मूलचंद्र वर्मा, रामसागर वर्मा, डॉ हाशमी, विधान सभा अध्यक्ष राजेश गिरी राजू, सपा प्रदेश सचिव एडवोकेट शोभित मिश्र, और कई अन्य शामिल थे। इसके अलावा, प्रधान कुलदीप वर्मा, प्रधान मोइन खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंतजार अली, पूर्व प्रधान रमेश वर्मा सहित कई कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button