सूफी पोशाक में दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर कीर्तन की बढ़ाई शोभा

0
7ac7aee5-7c65-4b0e-af32-f61b98231dea

लखनऊ। राजधानी में गुरु गोविंद सिंह महराज के प्रकाश पर्व को समर्पित एक महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा आलमबाग से आरंभ हो कर राम नगर पुरननगर, सिगांर नगर हो कर वापस गुरुद्वारा आलमबाग पहुंचा।

नगर कीर्तन की आरंभता श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गार्ड ऑफ ऑनर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा दे कर की गइ। जिसमें सबसे आगे दशमेश गतका पार्टी द्वारा कई खतरनाक स्टंट कर संगत को आनंदित किया। फिर दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चे सूफ़ी ड्रेस में नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान लखनऊ की कई कीर्तनी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे थे। तो वहीं गुरुद्वारा सहाब पहचान पर गुरु सहाब का स्वागत किया गया। वहीं दरबार हाल में रागी भाई निर्मल सिंह नागपुरी व भाई सतवंत ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर सहज पाठ की समाप्ति 150 लोगों द्वारा की गई और गुरु का लंगर वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *