नगर निगम  सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: शिकायतों के निस्तारण और गृहकर निर्धारण में आपत्तियों का होगा तुरंत समाधान

0
Nigar Nigam 25478915

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों की नागरिक सेवाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शहरवासियों द्वारा सफाई, स्वच्छता, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, जलकल सहित अन्य शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही जीआईएस सर्वे द्वारा भवनों के कर निर्धारण पर प्रस्तुत आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण किया जाएगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि और समय

इस माह का सम्पूर्ण समाधान दिवस 7 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार, लालबाग में सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान महापौर लखनऊ की अध्यक्षता में नगर निगम लखनऊ के गृहकर और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी के साथ जीआईएस कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

नागरिकों से अपील

लखनऊ नगर ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नागरिक सेवाओं से संबंधित कोई समस्या हो या जीआईएस में गृहकर निर्धारण पर आपत्ति हो, तो वे निर्धारित दिनांक पर समय से उपस्थित होकर साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *