अन्यउत्तर प्रदेशन्यूज़बीटबस्तीराज्य

भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा…

बस्ती। शनिवार को भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. वी के वर्मा ने महासभा की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए बताया कि आगामी 31 मार्च को नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में होना है, इस दिशा में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर लेना आवश्यक है।


बैठक में प्रदेश संगठन सचिव आर के सिंह पटेल, मस्तराम वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, के सी पटेल ने कहा कि भारतीय कुर्मी महासभा ने समय- समय पर अपने समाज के उत्पीड़न और संकट आदि को लेकर प्रदेश व्यापी अभियान में हिस्सा लिया और उसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं ,सभी ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम चौधरी, प्रमोद चौधरी, मायाराम चौधरी, अजय चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, विद्यासागर चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डा श्याम नारायण चौधरी, मंशाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button