राज्य स्तरीय ‘ऊर्जा विकास की बात : महिला प्रधान के साथ’ कार्यशाला का प्रमुख सचिव ने किया उद्घाटन

0
मुख्य सचिव -महिला प्रधान

लखनऊ । मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा महिला दिवस (8 मार्च 2025) के अवसर पर राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला “ऊर्जा की बात : महिला प्रधान के साथ’ का आज उद्घाटन किया।अपने संबोधन में मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने महिला प्रधानों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला प्रधानों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहल को लागू कर रही है, जिससे वे अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और महिला अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने महिला प्रधानों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यकारी निदेशक डॉ. अपराजिता गोगोई ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने में संस्था के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसके बाद महिला सशक्तिकरण से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यशाला में एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें महिला प्रधानों ने अपने अनुभव, चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ साझा कीं। इस चर्चा में महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन और पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यशाला के दौरान मुख्य सचिव ने ग्राम प्रधानों के लिए विशेष रूप से तैयार ‘ग्राम पंचायत विकास योजना व सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण’ से संबंधित संसाधन सामग्रियों का विमोचन किया और महिला प्रधानों को उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किया।कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिला प्रधान के नेतृत्व को प्रोत्साहन देना और सशक्त बनाना ताकि वह अपने ग्राम पंचायत के विकास और सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इस पहल से महिला प्रधानों को न केवल नई जानकारियाँ और संसाधन प्राप्त हुए, बल्कि उन्हें नीति-निर्माताओं एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिला। यह कार्यशाला राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करेगी और ग्राम पंचायतों में महिला नेतृत्व को और मजबूती देगी।इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार, निदेशक पंचायती राज राजेश कुमार त्यागी वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।समापन धन्यवाद ज्ञापन और आगामी कार्य योजनाओं की चर्चा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *