उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ के इगलास में तीर्थ यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, हुआ भीषण हादसा; महोबा से वृंदावन और बद्रीनाथ जा रहे थे श्रद्धालु।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसके कारण बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर चीख पुकार मच गर्इ।

.

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे में ट्रक और बस के चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इगलास में ही उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button