मनोरंजन

Rekha-Jaya Bachchan Controversy: जब रेखा की एक हरकत ने जया बच्चन को भावुक कर दिया, सबके सामने छलक पड़े थे आंसू – जानें क्या हुआ था उस पल।

80 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ सेलेब्स के अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन के बारे में तो आज भी बात करते हैं. रेखा ने हमेशा से अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार का इजहार किया था मगर बिग बी ने कभी इसे पब्लिकली स्वीकारा नहीं था. एक बार रेखा ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी कि सबसे सामने जया बच्चन की आंखों से आंसू छलक गए थे. ये किस्सा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का है. जब रेखा मांग में सिंदूर लगाकार पहुंची थीं.

1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी के बारे में हर जगह खूब बात हुई थी. फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग शादी का हिस्सा बने थे. अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया के साथ वहां पहुंचे थे. जब रेखा की शादी में एंट्री हुई थी तब नीतू कपूर के साथ जया बैठी थीं.

जया बच्चन के छलक गए थे आंसू
शादी में रेखा व्हाइट साड़ी, लाल बिंदी लगाकर पहुंची थीं. उस समय जिस चीज का सबसे ज्यादा हल्ला हुआ था वो था उनकी मांग में भरा हुआ सिंदूर. रेखा से कैमरा भी नहीं हट रहा था. सिने ब्लिट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक रेखा आरके स्टूडियो के बगीचे के बीच में चली गईं और वहीं खड़ी हो गईं. उनकी नजर बार-बार अमिताभ बच्चन पर जा रही थी, जो निर्देशक मनमोहन देसाई से बात कर रहे थे. थोड़ी देर बाद रेखा अमिताभ के पास गईं और बातचीत शुरू कर दी. स्टारडस्ट मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ और रेखा फॉर्मल बात कर रहे थे. मगर जया ने काफी देर तक धैर्य बनाए रखने की कोशिश की, मगर बाद में उन्हें अपना सिर झुकाना पड़ा और आंसू बहने देने पड़े.

रेखा ने दी थी सफाई
बाद में रेखा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि वो सिंदूर, मंगलसूत्र उनकी फिल्म की कॉस्ट्यूम का पार्ट था. वो शूटिंग से सीधे शादी में आ गई थीं और ये सब चीजें उतारना भूल गईं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button