उत्तर प्रदेशराज्य

अब गांवों के विवाद सुलझेंगे चौपाल में: बुलंदशहर SSP ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ग्राम चौपाल’, आपसी सहमति से होंगे मामलों के समाधान 

बुलंदशहर में गांवों में होने वाले छोटे मोटे विवादों को आपसी सहमति से गांव में ही निपटाने के लिए पुलिस कप्तान ने नई मुहिम चलाई है। इस मुहिम को नाम दिया गया है ऑपरेशन ग्राम चौपाल। इस मुहिम का मकसद है कि गांवों में होने वाले आपसी विवाद को गांव की चौपाल पर ही आपसी सहमति से निपटा दिया जाए और माहौल को खुशनुमा बनाया जाए। इसी के तहत जिलेभर में यह मुहिम छेड़ी गई है। इस मुहिम को सफल कराने की जिम्मेदारी दी गई है आईपीएस अफसर ऋजुल कुमार को। उन्हीं के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

 

गांव में आयोजित की जा रही चौपाल

“ऑपरेशन ग्राम चौपाल” के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चौकी ठण्डी प्लाऊ के ग्राम एदलपुर धीमरी में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल कुमार की मौजदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल ने आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने हेतु सर्व-समाज की बैठक (ग्राम चौपाल) आयोजित की। इसमें सभी वर्गो के लोगों द्वारा भाग लिया गया।

गोष्ठी मे सभी लोगो से मिलजुल कर रहने तथा आगामी त्यौहारो को शान्तिपूर्ण रुप से मनाने एवं आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी। जिस पर गोष्ठी मे मौजूद सभी वर्गो के संभ्रान्त लोगो द्वारा मिल जुलकर रहने व शान्ति बनाये रखने का आश्वासन दिया गया।

साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी ग्राम वासी गांव में आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनायेंगे तथा किसी भी स्थिति में त्यौहार के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नही होने देगे। जो कोई भी आपसी सौहार्द बिगाडने का प्रयास करेगा तो स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करायी जायेगी।

बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गावों के आपसी विवाद को चौपाल के माध्यम से आसानी से निपटाया जा सकता है। ऑपरेशन ग्राम चौपाल से हमारा उद्देश्य है कि गांव के विवाद गांव में ही निपटें। हमारी कोशिश है कि इस नई मुहिम में हमें सफलता मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button