अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका: मां-बेटी की हत्या कर दामाद पर भी धारदार हथियार से हमला, पुलिस की गोली से हत्यारा ढेर

अमेरिका के फेयरफैक्स काउंटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपने दामाद पर भी धारदार हथियार से हमला किया।

HighLights

  1. पिता ने पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या की।
  2. दामाद पर भी हमला किया, पुलिस ने आरोपी को गोली मारी।
  3. एक साल का बच्चा सुरक्षित, घटना फेयरफैक्स काउंटी में हुई।

 फेयरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, अमेरिका के फेयरफैक्स काउंटी में सोमवार सुबह एक आदमी ने अपनी ही पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया। आदमी ने अपने दामाद को भी मारने की कोशिश की।

फेयरफैक्स में 54 साल के छत्र थापा नाम का शख्स जैसे ही पत्नी और बेटी को मारने के बाद अपने दामाद पर धारदार हथियार से हमला कर रहा था, तब पुलिस ने उसे गोली मार दी और वो वहीं मर गया।

पिता ने ही किया मां-बेटी का कत्ल

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, ऑफिसर सुबह करीब 5 बजे पर्सिमन ड्राइव के 3900 ब्लॉक में एक रिपोर्टेड हमले की सूचना पर पहुंचे।

पुलिस ऑफिसर ने अपार्टमेंट के बाहर एक महिला को धारदार हथियार से हमला होने के बाद खून से लथपथ तड़पते हुए देखा। घर के अंदर एक और महिला को भी घायल पाया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें फेयरफैक्स का 54 साल का छत्र थापा हथियार लिए हुए और एक दूसरे आदमी पर हमला कर रहा था। जब ऑफिसर पहुंचे तो छात्र थापा अपने दामाद पर हमला कर रहा था।

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्होंने आरोपी से अपना हथियार नीचे रखने के बार-बारऑर्डर दिए, जब उसने बात नहीं मानी तो एक ऑफिसर ने गोली चला दी। फेयरफैक्स काउंटी पुलिस ने उन लोगों की पहचान कर ली है जो इस हिंसा में शामिल थे।

दामाद ने ससुर को हत्या करते देखा

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस चीफ केविन डेविस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, आरोपी छत्र थापा को मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी बिंदा थापा (52) और बेटी ममता थापा (33) को लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

चीफ डेविस ने कहा कि दामाद बाहर एक कार से बर्फ हटा रहा था, तभी उसने अपार्टमेंट के अंदर से शोर सुना और 911 पर कॉल मिला दिया। डेविस ने बताया कि दामाद ने अपने ससुर को अपने परिवार को मारते हुए एक देखा था।

पुलिस के मुताबिक, आदमी ने अपने ससुर को अपनी सास पर चाकू चलाने के लिए एक 10 इंच के घुमावदार खंजर का इस्तेमाल करते देखा, जिसे मीट क्लीवर जैसा बताया गया।

पुलिस के मुताबिक, दामाद को जानलेवा चोटों के साथ हॉस्पिटल ले जाया गया और वह अभी भी भर्ती है। हमले के वक्त घर के अंदर एक साल का लड़का था और उसे चोट नहीं आई और उसे चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज के जरिए एक परिवार के पास भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button