अंतर्राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच लापरवाही, सीरिया में बिना फटे ईरानी मिसाइल पर चढ़ते दिखे बच्चे

अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है। ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों से खाड़ी देशों पर हमले हुए, जिसमें पूर्वी सीरिया के कामिशली में एक मिसाइल खुले मैदान में गिरी।

News Article Hero Image
 

HighLights

  1. अमेरिका-इजरायल कार्रवाई के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ाया
  2. सीरिया के कामिशली में गिरी ईरानी मिसाइल का मलबा मिला।ॉ
  3. बच्चे बिना फटे मिसाइल पर चढ़कर जान जोखिम में डाल रहे।ॉ

 अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने एक साथ कई खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन से खाड़ी देशों में किए गए हमले के दौरान एक प्रोजेक्टाइल पूर्वी सीरिया के कामिशली के बाहरी इलाके में एक खुले मैदान में गिरा। सीरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में ईरानी मिसाइल के मलबे से बच्चों सहित कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

मिसाइल के मलबे पर चढ़ता दिखा बच्चा

हैरानी की बात यह है कि लोग अपनी जान का परवाह किए बगैर उसके पास जा रहे हैं और खुद को खतरे में डाल रहे हैं। इस प्रोजेक्टाइल को एक लड़का बिना किसी डर भय के अपने हाथों से छूता और उस पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इस पर चढ़ भी रहा है। अगर किसी कारणवश यह फट जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

syria child

4 मार्च, 2026 को सीरिया के कामिशली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरी ईरानी मिसाइल के पास बेफ्रिक होकर लोग खड़े होते नजर आए। लोग के अलावा वहां जानवर भी दिख रहे हैं।

syria nepal

मिडिल ईस्ट में क्यों है तनाव?

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा कर दिया है। ईरान बदला लेने के लिए न सिर्फ इजरायल बल्कि आस-पास के सभी देशों पर हमले कर रहा है। पूरे मध्य पूर्व में मिसाइल हमलों और मलबे की चपेट में आने से नागरिक हताहत हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button