Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

सत्ता जाने के बाद बशर अल असद की पत्नी ने मांगा तलाक: मॉस्को में अपने जीवन से संतुष्ट नहीं असमा

विद्रोहियों द्वारा राजधानी दमिश्क पर कब्जा करने के साथ ही सीरिया के राष्ट्रपति रहे बशर अल असद के हाथ से सत्ता चली गई। और उन्हें जान बचाने के लिए देश छोड़कर भागना पड़ा। वही अभी भी बशर अल असद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनकी पत्नी अस्मा अल-असद ने तलाक की अर्जी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असमा मॉस्को में अपने जीवन से खुश नहीं हैं। और वह लंदन में शिफ्ट होना चाह रही हैं।

बीबीसी के मुताबिक ब्रिटिश-सीरियाई नागरिक अस्मा का जन्म और पालन-पोषण लंदन में सीरियाई माता-पिता के यहां हुआ था। वह 25 साल की उम्र में 2000 में सीरिया चली गईं और उसी साल बशर अल-असद से शादी कर ली थी। अस्मा की उम्र अब 49 साल हो गई है। उन्होंने रूस की अदालत में तलाक के लिए आवेदन दाखिल किया है। इसके साथ ही मॉस्को छोड़ने की खास इजाजत मांगी है। रूस के अधिकारी उनकी याचिका पर गौर कर रहे हैं।

रूसी अधिकारियों ने उनकी धनराशि और संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें 270 किलोग्राम सोना, 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर और मॉस्को में 18 अपार्टमेंट शामिल हैं। सऊदी और तुर्की की रिपोर्टों के अनुसार बशर अल-असद के भाई माहेर अल-असद को रूस में शरण नहीं दी गई है। वह और उनका परिवार नजरबंद हैं। माहेर के शरण अनुरोध पर समीक्षा की जा रही है।

बशर अल असद 24 साल तक सीरिया के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने 2000 में पद संभाला था। इससे पहले 1971 से 2000 तक बशर के पिता हाफिज अल-असद सीरिया के राष्ट्रपति थे। रूस ने बशर और उनके परिवार को शरण देने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। माना जाता है कि बशर अल-असद को रूस में कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मास्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button